इराक़ी प्रधान मंत्री और ईरान के उपराष्ट्रपति ने अपने संयुक्त बयान में तेहरान-बग़दाद स्ट्रैटेजिक संबंधों के आयामों की ओर इशारा करते हुए, दोनों देशों के बीच प्रतिदिन बेहतर से बेहतर होते संबंध पर प्रसन्नता जतायी और इन संबंधों को हर स्तर पर बढ़ाने में पर बल दिया।
इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अलएबादी ने ईरान के उपराष्ट्रपति इस्हाक़ जहांगीरी के निमंत्रण पर तेहरान की यात्रा की। इराक़ी प्रधान मंत्री ने अपने शिष्टमंडल के साथ इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामेनई से भी भेंट की।
इराक़ी प्रधान मंत्री के तेहरान दौरे पर दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों तथा क्षेत्रीय मामलों के विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया और दोनों देशों के बीच अगले कुछ महीनों में बग़दाद में तीसरे संयुक्त आयोग की बैठक पर सहमति बनी। इस दौरे पर इराक़ी प्रधान मंत्री के साथ आए ऊर्जा, पानी, तेल और वाणिज्य के क्षेत्र के मंत्रियों ने अपने ईरानी समकक्षों से भेंट की और दोनों देशों के बीच पहले हुए समझौतों को लागू करने पर विस्तार से बातचीत की।
दोनों देशों ने क्षेत्र में स्थिरता के महत्व पर बल देते हुए आतंकवाद को विश्व शांति के लिए ख़तरा बताया और प्रतिदिन अधिक घातक हो रहे आतंकवाद से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों के समन्वित होने पर भी बल दिया।
23 अक्टूबर 2014 - 17:31
समाचार कोड: 646393